बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के रईया नगला में दबंगों ने युवक को उतारा मौत के घाट
मीरगंज थाना क्षेत्र के रईया नगला दबंगों द्वारा एक युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजन इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।