बरेली: आंवला थाना क्षेत्र में मनचलों द्वारा एक युवती के साथ की गई छेड़छाड़, तमंचा दिखाकर गया डराया धमकाया
आंवला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगम टॉकीज रोड पर मनचलों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। तो वही बताया गया कि युवती के ऊपर तमंचा तान कर उसको धमकाया भी गया। तो वही देखने में आया कि पुलिस ने इस मामले में एक मनचले को गिरफ्तार करते हुए तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस का कहना था कि एक मनचला फरार है जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।