बरेली: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में दलित युवक की हत्या मामले को लेकर परिवार से मिलने पहुंचे भीम आर्मी की टीम
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में एक दलित युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। तो वही शीशगढ़ के रहने वाले पीड़ित परिवार ने बताया था कि मृतक का प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते लड़की के परिवार वालों ने बेरहमी से हत्या की है। जिसके बाद देखने में आया कि मृतक के परिवार वालों से मिलने के लिए भीम आर्मी की टीम पहुंची और परिवार से मुलाकात करते हुए उनको न्याय दिलाने की बात कही।