जिले में कार्यरत समस्त शासकीय सेवकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरिस एस. ने सख्त निर्देश दिए हैं। संचालनालय कोष एवं लेखा, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है ।