बरेली: बरेली में बहू ने ससुरालियों पर जान से मारने की धमकी और हमले का लगाया आरोप
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला ने अपने ही ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता अनीशा पत्नी लाल मोहम्मद ने SSP बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब तीन साल पहले पति और ससुर ने मकान निर्माण के लिए जमीन देकर करीब दो लाख रुपये खर्च कराए थे।