होशंगाबाद नगर: कोठी बाजार स्थित सब्जी मंडी के टीन शेड के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर की जांच शुरू
कोठी बाजार स्थित सब्जी मंडी के टीन शेड के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप में मच गया। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार मंगलवार देर रात को मंडी में अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अज्ञात शव का मर्ग कायम कर जिला अस्पताल के मर्चुरी में भेज दिया है।मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।