जशपुर: जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की लकड़ी से पीटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हल्दी झरिया के बढ़ई पारा में एक युवक ने घरेलू विवाद में अपने ही पिता की हत्या कर दी। शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे पिता सदानंद नाग (उम्र 45 साल ) और उनके बेटे विजय कुमार नाग (उम्र 26 साल) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी विजय ने आवेश में आ