ग्वालियर गिर्द: संदिग्ध महिलाओं ने ऑटो में युवती के पर्स से ₹60 हजार उड़ाए, सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी
सात भाई की गोठ कमानी पुल के पास रहने वाली मंजू जाटव के पर्स से 60 हजार गायब हो गए।घटना 30 मार्च की है जिसकी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम को कायमी की है।दरअसल मंजू जाटव अपनी बहन के साथ 30 मार्च को एक ऑटो में सवार होकर महाराज बाड़े आई थी जहां हनुमान चौराहे से 2 महिलाएं भी आटो में सवार हो गई थी दोनों संदिग्ध महिलाएं महाराज बाड़े से कुछ दूर पहले ही उतर गई।