जबेरा शासकीय हाई स्कूल भाटखमरिया में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार की शाम 4 बजे किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसील अटल बिहारी वर्मा ने विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा विषय पर बात की। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के अध्ययन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान भी किए।