बहराइच: बहराइच पहुंचे गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया, अधिकारियों के साथ बैठक की
एकदिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने जिले के गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों के संरक्षण के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकास भवन सभागार में गो संरक्षण को लेकर एक बैठक की जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।