नावकोठी: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए वभनगामा में रक्त संग्रह शिविर, 300 लोगों के रक्त नमूने लिए गए
नावकोठी प्रखंड के वभनगामा में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु रक्त पट संग्रह शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 300 व्यक्तियों का रक्त पट संग्रह नमूना एकत्रित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि रोग की पहचान होने के बाद नियमित दवा खाने से फाइलेरिया पर नियंत्रण किया जा सकता है।