कालपी: दुर्गा मंदिर चौराहे पर तेज रफ्तार ओमनी कार डिवाइडर में घुसी, अचानक टायर फटने से हुआ हादसा, कार का पहिया हुआ अलग
Kalpi, Jalaun | May 11, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा मंदिर चौराहे पर सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ़्तार ओमनी कार का टायर फटने से कार डिवाइडर में जा घुसी, वही डिवाइडर में कार टकराने से कार का पहिया अलग हो गया, फिलहाल हादसे में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए, वही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, वहीं तेज रफ्तार में टायर फटने से यह हादसा बताया जा रहा है।