शाहजहांपुर: मामूली कहासुनी से भड़की हिंसा में युवक श्याम सुंदर की गोली मारकर हत्या, पिता-पुत्र हुए गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में ग्राम बरीखास में कल रात मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि अजयभान सिंह और उसके पिता धनवीर सिंह ने गाली-गलौज के दौरान विवाद बढ़ने पर अपने ही रिश्तेदार श्याम सुंदर को पकड़कर मारपीट की और घसीटते हुए अपने घर के पास ले जाकर तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से श्याम सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई।