हरदोई: भाजपा विधायक के बयान पर सपा नेता ने किया पलटवार, कहा- योगी मोदी भगवान हैं तो पेट्रोल, डीजल और गैस सस्ती करा दें
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2026 मंगलवार को भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने कहा था कि पत्थरों को पूजने से कोई फायदा नहीं, योगी मोदी कलयुग के भगवान हैं वही कुछ दे सकते हैं इसलिए उन्हें पूजो, भाजपा विधायक के इस बयान पर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने बुधवार को कहा कि यदि योगी मोदी भगवान हैं तो पेट्रोल,डीजल,गैस व अन्य महंगी चीजें सस्ती करा दे।