मोहखेड़: सांवरी बाजार में 'जल मंदिर' की शुरुआत, ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी
आज दिन रविवार 19 अप्रैल 4:00 बजे मोहखेड़ के अंतर्गत ग्राम सांवरी बाजार के बस स्टॉप पर “जल मंदिर (प्याऊ)” का विधिवत शुभारंभ किया गया। गर्मी के इस मौसम में यह प्याऊ राहगीरों, यात्रियों एवं ग्रामीणों के लिए राहत का केंद्र बनेगा, जहां उन्हें शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। साथ ही जल संरक्षण का संदेश और शपथ दिलाई गई।