उधवा: राधानगर गांव में होली पर डोल यात्रा के बाद ग्रामीणों में खिचड़ी प्रसाद का वितरण
उधवा प्रखंड क्षेत्र के राधानगर गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे कंचन घोष के आवास राधा- कृष्ण मंदिर में होली के पावन अवसर पर आयोजित डोल यात्रा का समापन अत्यंत उत्साह और सेवा भाव के साथ हुआ। इस दौरान आयोजकों ने भक्तों के साथ मिलकर घंटों तक भजन कीर्तन किया।