पनागर: रांझी में लिफ्ट देकर लूट: मदद के बहाने मजदूर से मोबाइल और नकदी छीनी, मामला दर्ज
मदद के नाम पर लूट करने वाले शातिर बदमाशों ने एक बार फिर एक मासूम मजदूर को अपना निशाना बनाया है। मंडला जिले के ग्राम गुंदरई ग्वारा निवासी 21 वर्षीय दिलीप यादव, जो वर्तमान में विजयनगर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है, बीते बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे अपने गांव जाने के लिए दीनदयाल बस स्टैंड निकला था। वहां उसे स्कूटी सवार दो युवक मिले, जिन्होंने बड़ी ही आत्मीयता