अजयगढ़: हर घर तिरंगा अभियान के तहत अजयगढ़ कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा थाना प्रभारी ने दी जानकारी
Ajaigarh, Panna | Aug 12, 2024 देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित करने एवं देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान 9से15 अगस्त तक चलाया जा रहा है जिसके लिए जागरूकता अभियान हेतु तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। इसी क्रम में अजयगढ़ कस्बे में थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।