मुज़फ्फरनगर: पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस, ग्राम प्रधानों ने सरकार से समय पर चुनाव कराने की उठाई मांग, मंत्रियों का किया घेराव
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस लगातार बढ़ता जा रहा है। 25 मई 2026 को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। इससे नाराज प्रधानों ने मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने समय पर चुनाव कराने या कार्यकाल बढ़ाने की मांग की।