शाहजहांपुर: ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक ने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं
दरअसल ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक ने अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराया। भाजपा विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया। इसके अलावा शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।