औरैया: डायल 112 के पुलिस कर्मी ने युवती से कहा- अपनी मम्मी से बात कराओ, मैं जाग रहा हूं और वह सो रही है, एसपी ने किया निलंबित
औरैया में यूपी 112 में तैनात एक सिपाही का युवती के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में सिपाही युवती पर उसकी मां से