खगौल: शाहपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
दानापुर के शाहपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्रेश्वर राय, एवं उसके पुत्र राहुल कुमार शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार दोनो आरोपियों दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद रविवार को दोपहर करीब 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।