संग्रामपुर: गर्मी और उमस पर भारी पड़ी कांवरियों की आस्था, बारिश ने दी राहत
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच चुका है। मेले के 25वें दिन रविवार को तेज धूप, उमस और गर्मी भी कांवरियों की आस्था के आगे टिक नहीं सकी। सुबह से ही कांवरिया पथ पर कांवरियों की लगातार आवाजाही बनी रही। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवरिये बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में करीब 12 किलोमीटर लंबे कांव