जशपुर: राज्यपाल रमेन डेका बिरहोरों के बीच पहुंचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
राज्यपाल रमेन डेका ने कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व जीवनशैली की जानकारी ली। शनिवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए।