गिरिडीह: सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, एक को धनबाद रेफर किया गया था
सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत शनिवार को 3 बजे सदर अस्पताल से गंगाबाद ले जाने के दौरान हो गई। बताया गया कि बाइक सवार 24 वर्षीय विकास यादव की मौत पहले ही हो गई थी।जबकि शशिकांत वर्मा गंभीर रूप से घायल था। सदर अस्पताल में इलाज के बाद इसे धनबाद रेफर किया गया था।लेकिन रास्ते में ही इसकी मौत हो गई।