बांगरमऊ: आसीवन थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी, चालक गंभीर घायल और अस्पताल में भर्ती
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब एक बड़ा हादसा हो गया। फिरोजपुर रमई गांव का 18 वर्षीय आशू ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं काटने खेत जा रहा था, तभी हैदराबाद-नौहाई बुजुर्ग मार्ग पर मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हादसे में आशू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद किसानों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर मियागंज सीएचसी पहुंचा