विदिशा नगर: अजीत पिपरिया में बकरी चराने के दौरान 15 वर्षीय गोलू की कुएं में गिरने से मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
करारिया थाना के ग्राम अजीत पिपरिया में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर गोलू आदिवासी बकरी चराने गए थे, उसी दौरान गांव में मौजूद कुएं पर पानी भरने गए थे। असावधानीवस रस्सी टूटने से वह कुएं में गिर गए। गांव वालो को जब तक मालूम चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डायल 112 को मौके पर बुलाया गया। कुए से गोलू को बाहर निकाला गया,मेडिकलकॉलेज में शुक्रवार सुबह 11 बजे कराया पीएम।