दमोह: TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, CM के नाम ज्ञापन, मांगे पूरी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
दमोह में TET परीक्षा के विरोध में शनिवार दोपहर सैकड़ों शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षक प्रतिनिधि सुरेंद्र राय ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट मे पुनर्विचार याचिका दायर कर परीक्षा निरस्त करने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि 30 साल बाद परीक्षा लेना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।