शिवपुरी नगर: चंबल के रेत माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आरटीओ कमिश्नर खुद मैदान में
सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद अब चंबल क्षेत्र में बिना नंबर और बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ने वाले वाहनों और अवैध रेत परिवहन करने वालों की खैर नहीं है। परिवहन विभाग के कमिश्नर उमेश जोगा ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। गुरूवार दोपहर 2 बजे शिवपुरी के एसपी ऑफिस पहुंचे कमिश्नर उमेश जोगा ने मीडिया से खास बातचीत की।