सरदारशहर। देवासर गांव की रोही स्थित किसान रामसिंह चाहर की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में करीब 10 क्विंटल इसबगोल व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर ग्रामीणों ने ट्यूबवेल के पानी से काफी मशक्कत कर आग बुझाई, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।