मसूरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां घूमने आए पंजाब के संगरूर निवासी दो युवकों ने पैसे खत्म होने के बाद चोरी का प्लान बना डाला। दोनों युवक माल रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे, तभी गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Tehri, Tehri Garhwal | Jul 28, 2026