सोहागपुर: कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केंद्र सामतपुर का किया निरीक्षण, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
शहडोल रविवार को लगभग 2:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने गेहूं खरीदी केंद्र सामतपुर का निरीक्षण किया है,निरीक्षण के दौरान केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई है,उन्होंने निर्देश दिए की बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केंद्र में बरसाती पन्नी रखने के निर्देश दिए।