हुज़ूर: बजरिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चक्कर में हादसा, युवक घायल
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026 स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक अजीब सड़क हादसा सामने आया है। बिल्ली के रास्ता काटने पर युवक ने अपनी बुलेट रोक दी, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया।पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।