मिर्ज़ापुर: एसपी सिटी के नेतृत्व में कोतवाली कटरा क्षेत्र के बरोधा कचार के पास पुलिस ने की दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग
बताते चले कि सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बरोधा कचार के पास एसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में कटरा कोतवाली पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान। जिसमें दो पहिया पर सवार बिना हेलमेट वह तीन सवारी वाले मोटरसाइकिलों का चालान काटा गया और चार पहिया वाहनों की डिग्गी की तलाशी ली गई और स्कूली वाहनों को भी चेक किया गया जिसमें एक का चालान कटा।