झांसी: झांसी में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में थाना सीपरी बाजार पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Jhansi, Jhansi | Jun 18, 2026 सीपरी बाजार थाने में मृतिका के भाई ने पुलिस को लिखित शिकायतपत्र के माध्यम से सूचना दी थी कि, उसकी बहन काजल की लगभग 12 वर्ष पहले अरविंद के साथ शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही लगातार अरविंद द्वारा उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।