कोल: जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारी स्मार्ट कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की करेंगे निगरानी
Koil, Aligarh | Feb 14, 2025 जिले में होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिले में कुल 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनको सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। जिले भर के समस्त परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का स्मार्ट कंट्रोल रूम अलीगढ़ के नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में बनाया गया है।