होली त्योहार को लेकर गड़हनी थाना परिसर में शनिवार शाम 6 बजे तक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष कमलजीत ने की। थानाध्यक्ष ने कहा कि ये त्योहार आपसी भाईचारा व प्रेम का है। कोई आपत्तिजनक गाना डीजे पर नहीं बजाएगा। शराब पीना बिल्कुल पाबंद रहेगा। कोई गलत अफवाह नहीं फैलाएगा।कोई ऐसा करता है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें करवाई कि जाएगी।