मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील परिसर में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पवन पटेल और तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।