नजीबाबाद: क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने किरतपुर थाने पर की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
किरतपुर पुलिस जनता की समस्याएं सुनने और उनका समयबद्ध समाधान करने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में आज 13 जून 2026 को 10:00 से 2:00 तक क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांशा गौतम द्वारा थाना किरतपुर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं।