झालरापाटन: आदिवासी हॉस्टल में छात्रों के साथ मारपीट, दो और इनामी आरोपी देवराज और भरत गिरफ्तार
झालरापाटन पुलिस ने राजकीय आदिवासी आवासीय विद्यालय में छात्रों से मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 5000-5000 रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देवराज गुर्जर और भरत राजपूत के रूप में हुई है। एसपी अमित कुमार ने बुधवार श्याम 4:00 बजे मामले की जानकारी दी