बैरिया: रेवती-बैरिया में पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से 7 गुम मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए
Bairia, Ballia | Apr 7, 2026 रेवती-बैरिया में पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से 7 गुम मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए, जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती और बैरिया थाना पुलिस को गुम मोबाइल बरामद करने में अहम सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में रेवती थाना पुलिस ने एक और बैरिया थाना पुलिस ने छह मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किया।