महोबा: छिकहरा मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी और मासूम घायल, पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 छिकहरा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुगिरा गांव निवासी ज्ञानचंद, उनकी पत्नी विनीता और तीन वर्षीय बेटा कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रैक्टर समेत हिरासत में ले लिया है।