शिवपुरी नगर: कलेक्टर साहब की फर्जी FB आईडी और CRPF अफसर का सस्ता फर्नीचर: शिवपुरी में साइबर ठगों का नया जाल
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास सामने आया है। साइबर ठग कलेक्टर की पहचान का उपयोग कर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें कथित सीआरपीएफ अधिकारी बताकर सस्ते दामों पर फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का झांसा दे रहे हैं। इस मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।