बहराइच: नेवादा इलाके की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा इलाके की रहने वाली विवाहिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।