सारठ: चितरा मार्ग पर शांति चौक के पास नाला निर्माण में बिजली पोल धंसा, सड़क जाम, कई वाहन फंसे
Sarath, Deoghar | Mar 29, 2026 सारठ-चितरा मार्ग पर शांति चौक के पास रविवार रात 10 बजे नाला निर्माण की खुदाई से बिजली पोल धंसने पर आधे घंटे सड़क जाम रहा। वहीं सड़क जाम से दर्जनों वाहनों की लंबी कतार लगने पर बिजली मिस्त्री द्वारा हाइड्रा मंगवाकर धंसे पोल को सीधा करवाया गया। जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला निर्माण के लिए की गई खुदाई से सड़क किनारे गाड़े पोल धस गया