महसी: रामपुर धोबियाहार में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी धर्मेंद्र वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।