पत्थलगांव: शेखरपुर में डाकसेवक ने 8.80 लाख रुपये डकारे, पासबुक रखकर फर्जी रजिस्टर में करता रहा एंट्री, 40 से ज्यादा लोग प्रभावित
पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शेखरपुर में डाक विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि शाखा डाकसेवक ग्रामीणों से पैसे जमा करवाकर उनकी पासबुक अपने पास रख लेता था और फर्जी रजिस्टर में एंट्री कर रकम हड़प करता रहा। मामला तब खुला जब आरोपी के निलंबन के बाद नए पोस्टमैन ने गांव पहुंचकर खातों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 5 से 6 व