पिछोर: पिछोर पुलिस ने चोरी के 2 मामले सुलझाए, मंदिर से मुकुट चुराने वाला समेत 2 गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का माल बरामद
पिछोर थाना पुलिस ने मंदिर से चांदी का मुकुट और बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो चोरी की बाइक कीमत करीब 80,000 रु और मंदिर से चुराया चांदी का मुकुट-कठला कीमत करीब 40,000 रु,कुल 1.20 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जिसका प्रेस नोट आज शनिवार शाम 5:30 बजे जारी किया गया है।