जहानाबाद: सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की परखी व्यवस्था
जहानाबाद: सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रोस्टर, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, वार्ड संचालन और मरीज सुविधाओं की जांच की गई। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्य में शिथिलता पाए जाने पर चेतावनी दी।