लोहरदगा: नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में अक्षिता ने जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता
सागर इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वधान में 24 से 26 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप की जूनियर वर्ग में अक्षिता खत्री ने रजत पदक हासिल कर जिले सहित राज्य का नाम रौशन किया। इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर 3 बजे देते हुए बताया कि 80 किलोमीटर एंडोरेंस जूनियर की टीम स्पर्धा में अक्षिता की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया